कलेक्टर ने ली जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर,  कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने जिले में प्रगतिरत कार्यों के समय वृद्धि प्रकरणों की स्वीकृति और जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माण कार्यों के संबंध पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखण्ड वार कार्यों की समीक्षा की।

प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए तेजी लाकर कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही अप्रारंभ कार्यों को भी शीघ्र शुरू करने को कहा। कलेक्टर ने नलकूप खनन की अद्यतन जानकारी भी ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता श्री गुरु देव कंवर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत घरेलू नल कनेक्शन की जानकारी दी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *