करेंट के चपेट मे आने से गई युवक कि जान

Advertisement

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे बागडाही निवासी एक नवयुवक नंदूराम की बिजली करंट से दर्दनाक मौत हो गई है हालांकि सूचना पर पुलिस मौके पहुंचकर आगे की आवश्यक जांच कार्यवाई कर रही है।

बिजली व्यवस्था में सुधार लाने व बिजली सुचारू ढंग से गांव में जारी रहे इसी को लेकर गांव का एक युवक नंदूराम बिजली पोल में चढ़ गया और उसमें सुधार लाने प्रयास करने लगा लेकिन उसी दौरान बताया जा रहा है तार में दौड़ रही 11 केबी करंट के संपर्क में आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।।

बता दें,धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडाही में आज करीब  11 से 12 बजे के बीच वहीं के निवासी नंदूराम बिजली पोल करंट के संपर्क में आने से मौत हो गई है बताया जा रहा है यह घटनाक्रम आज सुबह करीब 11 और 12 के बीच की है

जिसमे मृतक नंदूराम गांव में बिजली व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए मेन बिजली कनेक्शन पोटिया से ट्रांसफॉर्मर जंफर कनेक्शन को अलग किया गया लेकिन बिजली लाइन अलग नही हो पाने की स्थिति में नंदूराम के पूरे शरीर मे 12 केबी का करंट दौड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।फिलहाल घटना के बाद पुलिस आगे की उचित एवं आवश्यक जांच कार्यवाई में जुटी हुई है।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *