ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विशाल रक्तदान शिविर एवं शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ : ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ हमेशा से ही सामाजिक सरोकार में हमेशा से ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, उसी कड़ी में आज ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर विशाल रक्तदान शिविर एवं शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि अभिनव उपाध्याय CSP साइबर सेल रायगढ़, विशिष्ट अतिथि में महापौर जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, पूर्व सभापति सुभाष पांडे, पूर्व सभापति सलीम निहारिया, पार्षद लक्ष्मी साहू, संतोष अग्रवाल नागरिक बैंक अध्यक्ष के उपस्थिति में ब्लड डोनेट करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र व हेलमेट देकर सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह में आए सभी शिक्षकों का शाल श्रीफल से मुख्य अतिथियों के हाथों उनका सम्मान किया गया।

इस विशाल रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश रक्त दान कर लोगो की जान बचाना एवं रक्त दान करने वाले उन युवाओं को हेलमेट वितरण कर उनके दुर्घटना से बचने के लिए इस अभियान को भी चलाया गया ताकि जान माल उनकी सुरक्षित रहे। साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसकी भी जानकारी दी गई कार्यक्रम के माध्यम से।

वही इस कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि साइबर सेल प्रभारी CSP अभिनव उपाध्याय ने इस कार्यक्रम में शामिल लोगो को साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसकी भी जानकारी दी, और यदि किसी के साथ कोई फ्रॉड हुआ है उसका कैसे हल निकला जाए उसके बारे में भी बताया। सहित आम जनता के साथ यदि फ्रॉड हो गया है जिसकी शिकायत कैसे की जाए इसकी भी जानकारी दी और साइबर कंप्लेन नंबर भी साझा किए +919479193299।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *