ऑपरेशन ‘शंखनाद’ में बड़ी सफलता: जशपुर पुलिस ने 5 गौवंशों को बचाया, तीन तस्कर गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

जशपुर पुलिस की लगातार चल रही मुहिम ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम सारुडीह में पुलिस ने जंगल के रास्ते ले जाए जा रहे 05 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, साथ ही तीन गौ-तस्करों को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया।


🔹 ऐसे हुआ खुलासा

21 नवंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सारुडीह जंगल के रास्ते गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए पैदल झारखंड सीमा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर 05 गौवंशों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई देख तीनों तस्कर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।



🔹 गिरफ्तार तस्करों के नाम

1. आफताब राय, उम्र 25 वर्ष


2. असलम राय, उम्र 40 वर्ष


3. लगनू राम उरांव, उम्र 45 वर्ष
– सभी निवासी रातु, जिला रांची (झारखंड)

🔹 पूछताछ में बड़े खुलासे

आरोपियों ने बताया कि वे पत्थलगांव और कांसाबेल क्षेत्र से गौवंश खरीदकर जंगल के रास्ते झारखंड बॉर्डर तक ले जा रहे थे। वहाँ से इन्हें वाहन में रांची ले जाने की योजना थी। पुलिस द्वारा मांगे जाने पर तस्कर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

🔹 पुलिस की कार्रवाई

तस्करों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
अपराध स्वीकारने और पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

🔹 जिनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

– निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, थाना प्रभारी
– सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार भगत
– नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख
– नगर सैनिक रवि डनसेना

🔹 पुलिस का बयान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने 05 गौवंशों को सुरक्षित बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गौ-तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

Contact Us

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *