ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब तस्कर गिरफ़्तार, छेड़छाड़ का आरोपी दुर्ग से पकड़ा गया, CCTV चोर भी चढ़े हत्थे

3 Min Read
Advertisement

जशपुर जिले में अपराध पर लगाम लगाने जशपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” अभियान लगातार प्रभावशाली रूप से जारी है। हालिया कार्रवाई में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को धरदबोचने में सफलता प्राप्त की है।

1. शराब तस्कर गिरफ्तार – पत्थलगांव पुलिस की बड़ी सफलता

थाना पत्थलगांव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तमता नाकापारा निवासी गोविंद वैष्णव (उम्र 40 वर्ष) अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक विनीत पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने रेड डालकर गोविंद वैष्णव के पास से दो बैग में कुल 12 लीटर 120 ml की अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत 6080 रुपये आँकी गई।

जब्त ब्रांड में शामिल हैं:

Simba Beer – 12 नग

Con Premium Whisky – 14 नग

Silver Knight Whisky – 5 नग

Bagpiper Whisky – 5 नग

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

2. छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट का आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

दिनांक 27.04.2025 को पत्थलगांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी हेमंत यादव उर्फ हर्षित यादव (उम्र 22 वर्ष, निवासी महुवाटिकरा) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रारंभिक धाराएँ:

धारा 74, 331(5), 351(2), 115(2) भा.दं.सं.

अनुसूचित जनजाति वर्ग की पीड़िता होने पर जोड़ा गया:
धारा 3(ii)(v)(A), 3(i)(b)(i)(ii) अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम

घटना के बाद आरोपी फरार था जिसे सायबर सेल की मदद से दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

टीम में शामिल अधिकारी:
SDOP धुर्वेस जायसवाल, निरीक्षक विनीत पाण्डेय, प्र.आर. परमजीत सिंह, आर. पदुम वर्मा, आर. तुलसीदास रात्रे व सायबर सेल से अनिल सिंह

3. CCTV कैमरा चोरी का खुलासा – दो भाई गिरफ्तार

दिनांक 08.06.2025 को डीपाटोली निवासी शराफत कुरैशी ने CCTV कैमरा चोरी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली जशपुर में दर्ज कराई थी।
जाँच में सामने आया कि राज विश्वकर्मा (20 वर्ष) एवं सुमित विश्वकर्मा (19 वर्ष) दोनों निवासी डीपाटोली, द्वारा 6 कैमरे चोरी किए गए।

DVR फुटेज में दोनों आरोपी कैमरे चोरी करते दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया, एवं 3 नग CCTV कैमरे बरामद कर लिए गए।

प्रकरण क्र. 149/2025
धारा 303, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्रवाई में योगदान:
निरीक्षक आशीष तिवारी, स.उ.नि. एस.एन. पाल, आरक्षक शोभनाथ सिंह सहित अन्य स्टाफ

जशपुर पुलिस की अपील

जशपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हें किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

जशपुर पुलिस — कर्तव्य, निष्ठा और सुरक्षा के साथ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *