एनएच पर दंतैल ने सो रहे 2 वाहन चालकों को दौड़ाया, बाल-बाल बचे

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कोरबी चोटिया सर्किल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी वाहन सहित चालकों के ऊपर सीधा अटैक कर है।

बीते रात लगभग 2 से 3 बजे के दरम्यान अचानक एक हाथी कटघोरा-अंबिकापुर एन एच 130 के चोटिया टोल प्लाजा के पास संचालित चाचा ढाबा के पीछे पहुंच गया। देखते ही देखते बाजू के पेट्रोल पंप में सो रहे दर्जनों वाहन चालक हाथी की चिंघाड़ सुनते ही दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। सूत्रों के अनुसार दतैल ने 2 वाहन चालकों को दौड़ाया जिससे दोनों के गिरकर तरह घायल होने की खबर है। गजराज वाहन चालक एवं वन स्टाफ ने अपने सुझबुझ से किसी तरह झुंड से अलग होकर आए दंतैल हाथी को जंगल की ओर खदेडा तब चालकों, एवं होटल, ढाबा, कर्मियों ने राहत की सांस ली।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *