एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए हत्या के प्रयास के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले मे फरार 02 अन्य आरोपी किये गए गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

शौचालय निर्माण करने के दौरान आरोपियों द्वारा एक राय होकर दिया गया था घटना कों अंजाम

पुलिस टीम द्वारा पूर्व में मामले में कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।


सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी राजेश कुमार साकिन पर्री थाना दरिमा द्वारा दिनांक 14/06/24 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 14/06/24 कों गोविन्द राम, रामराज एवं अन्य आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर मे शौचालय निर्माण के दौरान आकर फावड़ा डंडा एवं टांगी से प्रार्थी के परिवार के सदस्यों के साथ एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर गंभीर चोट कारित किया गया था,

जिससे प्रार्थी के पिता चंदर राम कों गंभीर चोट आया था, बाद ईलाज पश्चात आहत का बेडहेड रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण मे धारा 307 जोड़ी गई, मामले मे अपराध क्रमांक 84/24 धारा 294, 506, 323, 452, 147, 148, 149, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था मामले में पूर्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही कर 03 आरोपियों मनोहर राम, भीमराज एवं रोहन राजवाड़े कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

पुलिस टीम द्वारा मामले के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल आरोपी गोविन्द राम एवं रामराज की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम  *(01) गोविन्द राम उम्र 70 वर्ष (02) रामराज उम्र 38 वर्ष दोनों साकिन पर्री खालपारा थाना दरिमा* का होना बताये आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति कुजूर, आरक्षक जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा, राज जायसवाल, शरद राजवाड़े शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *