ई- रिक्शा ऑटो वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले में शामिल 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

🔷 थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही।
🔷 आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई रिक्शा ऑटो वाहन का बैटरी सहित चार्जर किया गया बरामद।
🔷 आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मोन्टी भमरा साकिन केदारपुर अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 12/09/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के ई रिक्शा ऑटो वाहन कों किराये में चलाने हेतु देवेंद्र ऋषि कों दिया था, जो देवेंद्र ऋषि प्रार्थी कों बताया कि घटना दिनांक 03/09/24 कों ई रिक्शा कों आदित्य होटल रिंग रोड़ केपास खड़ा कर पास में गया हुआ था बाद वापस आकर देखा तो ई रिक्शा अपने खड़े किये हुए स्थान पर नही था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 293/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पत्तासाजी के दौरान संदेही किशोर मांडे एवं गोधू उर्फ़ रुपसाय यादव कों तलब कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) किशोर मांडे उम्र 28 वर्ष सकी महादेव गली बौरीपारा अम्बिकापुर (02) गोधू उर्फ़ रुपसाय यादव उम्र 36 वर्ष साकिन जोड़ा पीपल अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर ई रिक्शा ऑटो वाहन की चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई रिक्शा ऑटो वाहन, 04 नग बैटरी, चार्जर बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं, आरोपी पूर्व में भी आपराधिक प्रकरणों में शामिल रह चुके हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक किरण अमलावती आरक्षक उमाशंकर साहू अतुल शर्मा मुकेश चौधरी समीर तिर्की सरोज तिग्गा शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *