आरागाही, बरतीकला एवं ककना में किया गया समाधान शिविर का आयोजन

3 Min Read

शिकायतों और मांगों का समाधान कर साझा की गई जानकारी

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन के द्वारा पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

जिले में भी आम नागरिकों एवं ग्रामीणों के मांग, शिकायत एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में जिले के वाड्रफनगर के बरतीकला में समाधान शिविर आयोजित हुआ।

जिसमें सुशासन तिहार के तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए में ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का समाधान कर जानकारी साझा की गई। विकासखण्ड वाड्रफनगर के कलस्टर ग्राम हायर सेकेण्डरी स्कूल बरतीकला में आयोजित शिविर में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते शामिल हुईं। शिविर में वासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनता के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी और उनके आवेदनों के आधार पर उनके समस्याओं का निपटारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनता को अवगत कराया कि शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही समाधान शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों के शीघ्र निराकरण को लेकर आश्वस्त किया गया। ककना व आरागाही में समाधान शिविर का आयोजन
समाधान शिविर की कड़ी में विकासखण्ड राजपुर के ककना एवं रामचन्द्रपुर के आरागाही में भी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।


नगरपालिका बलरामपुर में किया गया समाधान शिविर का आयोजन
नगरपालिका बलरामपुर के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आमजनों को निराकरण की जानकारी दी गई।हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया गया वितरण
शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, वन अधिकार पत्र, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशनकार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *