आयुष्मान पखवाड़ा के तहत जिले में साइकिल रैली का आयोजन

By
Advertisement

छूटे हुए हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर जारी

बलरामपुर 23 सितम्बर 2024/ जिले में आयुष्मान पखवाड़ा अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य उन सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन सुनिश्चित करना है, जो अब तक किसी कारणवश इस योजना से वंचित रह गए हैं। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है साथ ही घर-घर जाकर छूटे हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है और उन्हेंCG deputy CM, आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में हाई स्कूल मैदान से जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर पुराना बस स्टैण्ड में समाप्त हुई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया और नगर का भ्रमण कर लोगों को आयुष्मान योजना के प्रति जागरूक किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत शेष हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के लिए चरणबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में साइकिल रैली आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य लोगों को आयुष्मान योजना के प्रति जागरूक करना है, ताकि सभी पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ ले सकें।

यह उल्लेखनीय है कि आज से 06 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इन 06 वर्षों में करोड़ों परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है। जिले में 7 लाख 85 हजार 950 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 6 लाख 92 हजार 888 कार्ड बनाए जा चुके हैं। 20 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयुष्मान पखवाड़े के दौरान छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *