आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले मे आरोपी पति किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

मृतिका कों बच्चा नही होने एवं उक्त बात कों लेकर आरोपी पति द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित करने से तंग आकर मृतिका द्वारा की गई थी आत्महत्या

गंभीर अपराधों मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती के साथ की जा रही कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक तेज राम साकिन भूडुआमा मुर्ताडांड थाना बतौली द्वारा दिनांक 24/02/25 कों थाना बतौली आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 23/02/25 कों सूचक की पत्नी बाहर से आने की बात बोलकर घर से निकली थीं,

कुछ देर बाद प्रार्थी भी मुर्ताडांड स्कूल की ओर चला गया था, बाद घर वापस आकर देखा तो सूचक की पत्नी घर नही आई थीं, जो सूचक अपने परिवार जनों कों खाना पीना खिलाकर अपनी पत्नी कों खोजने गया जो नही मिली बाद घर आया इस दौरान सुबह उठकर देखा तो सूचक की पत्नी का चप्पल घर मे दिखा अंदर जाकर देखा तो सूचक की पत्नी घर के मयार मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थीं,

तब सूचक अपने घर वालो कों घटना की जानकारी दिया हैं, मृतिका का विवाह 02 वर्ष पूर्व ही हुआ था, सूचना पर मामले मे थाना बतौली मे प्रथम दृष्टिया मर्ग क्रमांक 17/25 धारा 194 बी. एन. एस. एस. कायम कर जांच मे लिया गया।

दौरान मर्ग जांच पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर शव पंचनामा किया गया, मामले मे मृतक के परिजनों के बयान लिए गए, जांच दौरान बयान मे तथ्य सामने आए कि मृतिका कों शादी के बाद बच्चा नही होने एवं उक्त बात कों लेकर पति तेज राम द्वारा मृतिका कों मारपीट कर प्रताड़ित करने से आत्महत्या करना पाया गया,

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी तेज राम आत्मज राम लाल उम्र 22 वर्ष साकिन भूडुआमा मुर्ताडांड थाना बतौली का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 42/25 धारा

108 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, ससहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राकेश खलखो, भगलू राम, आनंद, रामदेव, गजानन सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *