Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत कुंदीकला गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कोटवार की मौत हो गई।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम कुंदीकला निवासी 60 वर्षीय गांव के कोटवार अचंभित पनिका बुधवार की दोपहर दो बजे अपने घर का खपरैल पलट था।
तेज हवा, तूफान, गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने जीवित समझकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया।
