अवैध शराब पर की गई कार्यवाही 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 19 सितम्बर 2025/ श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के थाना बलरामपुर के अंतर्गत 01 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि थाना बलरामपुर के अंतर्गत ग्राम दहेजवार निवासी अमरदीप दास के पास से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री साहू ने बताया है अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन तथा सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबा में शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आबकारी अधिकारी ने बताया है कि अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07831-299241 एवं टोल फ्री नम्बर 14405 पर सूचित किया जा सकता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *