अवैध धान परिहन रोकने प्रशासनिक अमला सक्रिय

By
Advertisement
Advertisement

194 बोरी धान सहित तीन पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर, 30 अक्टूबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान खरीदी की जानी है। धान खरीदी की प्रकिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने तथा धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण को रोकने के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

चूंकि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सीमा तीन राज्यों को स्पर्श करती है, इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों से धान के अवैध परिवहन की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अमला धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों पर वाहनों की सघन जांच तथा निगरानी कर रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड रामचन्द्रपुर में रात्रि गस्त के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा तीन पिकअप अवैध धान परिवहन करते वाहन को जब्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज श्री आनंद नेताम ने बताया कि ग्राम चूनापाथर के रास्ते उत्तरप्रदेश से आ रही तीन पिकअप वाहन को रोककर जांच किया गया, जिसमे 194 बोरी अवैध धान लोड था।

जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज न होने के कारण वाहन के जप्ती की कार्यवाही की गई और उसे पुलिस चौकी डिंडो की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में धान खरीदी को देखते हुए अवैध परिवहन के विरुद्ध सीमावर्ती क्षेत्रों में टीम बनाकर जांच की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *