अपर कलेक्टर  ने किया विभिन्न धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

By
Advertisement

बलरामपुर, 18 नवम्बर 2025/ अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय ने धान खरीदी केन्द्र महराजगंज एवं चांदो का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में लगाये गए कर्मचारियों की उपस्थिति देखी
उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर धान की खरीद प्रक्रिया,  काटे गए टोकन और खरीदे गए धान के विवरण की जानकारी ली उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

अपर कलेक्टर ने धान की नमी और वजन की जांच कराई और खरीदी प्रभारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों में धान के उचित रख-रखाव और पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

विदित हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि धान खरीदी में कोई परेशानी न हो। साथ ही साथ ही जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *