अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के स्थानंतरण पश्चात सरगुजा पुलिस द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

2 Min Read

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के कार्यकाल की प्रसंशा कर आगामी कार्यकाल के लिए दी गई शुभकामनायें

स्थानांतरण पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा कों पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

स्थानांतरण पश्चात श्री अमित पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर मे देंगे अपनी अग्रिम सेवाएं

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण) कों जिला सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर मे पदंस्थापना पश्चात कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर मे विदाई कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के सरगुजा मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण के पद पर पदंस्थापना पश्चात कार्यकाल कों अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यकाल के दौरान अच्छी पुलिसिंग किये जाने हेतु प्रसंशा की गई साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें देकर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सरगुजा जिले मे 08 महीने का कार्यकाल रहा इस दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियो सहित अधीनस्थ कर्मचारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, साथ ही कार्यकाल के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अनुभाग स्तर पर बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से क़ानून व्यवस्था स्थापित किया गया,

कार्यकाल के दौरान आप सभी का लगातार सहयोग प्राप्त हुआ हैं, आगे भी आशा करता हू कि आप सभी का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहेगा, कार्यक्रम मे सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल कों पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया साथ ही मोमेंटो देकर आगामी सेवाओं के लिए शुभकामनायें प्रदान की गई।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *